{"_id":"e39243bc3f426c21cfc4d2deec9e0397","slug":"road-construction-metter-in-dm-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम कार्यालय पहुंचा सड़क निर्माण का विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम कार्यालय पहुंचा सड़क निर्माण का विवाद
Updated Mon, 08 Feb 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह किमी बैतरणी-सिरोखोमा-सेटुणा-बैरांगना मोटर मार्ग के निर्माण में सेटुणा और सिरोखोमा गांव के ग्रामीणों का विवाद सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। सिरोखोमा गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य उनके गांव से शुरू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
इस पर डीएम ने मौके पर पहुंचे लोनिवि के अधिकारियों को शीघ्र दोनों गांवों के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर सड़क निर्माण कार्य पर सहमति बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सोमवार को जुलूस की शक्ल में सिरोखोमा गांव के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाधिकारी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी ने कहा यदि बैतरणी सड़क का निर्माण कार्य सेेंटुणा गांव से किया गया तो उन्हें यातायात सुविधा से वंचित रहना पड़ेगा। ग्रामीणों ने बैतरणी से सिरोखोमा गांव से होकर सड़क बनाने की मांग की। कहा कि सेंटुणा गांव के ग्रामीण बेवजह सड़क निर्माण में आपत्ति जता रहे हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर अनीता देवी, जानकी, सुनीता, रामेश्वरी, सावित्री, इंदु देवी, गीता, अनीता, सुलोचना, रूकमणी, कुंदनी देवी, रामी देवी, महेशी, कमला, जेठी देवी, सुरेंद्र, होशियार सिंह, नारायण सिंह, दौलत सिंह, केशर सिंह, आनंद सिंह, विनीता, लक्ष्मण, गजेंद्र और कलपेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।