फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   river counstrected in land slide area

भूस्खलन क्षेत्र में बन रही सिंचाई नहर

Wed, 20 May 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Wed, 20 May 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन

लघु सिंचाई विभाग की ओर से जोशीमठ ब्लाक के सूकी भलगांव में भूस्खलन क्षेत्र में सिंचाई नहर का निर्माण किया जा रहा है। नहर निर्माण को लेकर ग्रामीणों से भी वार्ता नहीं की गई। ग्रामीणों ने डीएम से भेंटकर शीघ्र नहर के टेंडर निरस्त कर नहर के लिए प्रस्तावित जगह के स्थलीय निरीक्षण की मांग की।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत सूकी भलगांव के वन सरपंच कनक सिंह, लक्ष्मण बुटोला, विक्रम सिंह, नारायण पाल, देवेंद्र सिंह, कैलाश, कुंदन सिंह और जय सिंह का कहना है कि जहां नहर का निर्माण किया जा रहा है, वहां काश्तकारों की भूमि भी नहीं है। सिंचाई नहर भूस्खलन क्षेत्र में बनाई जा रही है।

विज्ञापन


ग्रामीणों से नहर निर्माण में कोई सहमति नहीं ली गई है। नहर का जो सर्वेक्षण किया गया है, वहां तीव्र ढलान है, जिससे पहली बारिश में ही नहर नष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की ओर से प्रस्तावित भूमि का भूगर्भीय सर्वेक्षण भी नहीं करवाया गया है। कहा गया कि प्रस्तावित नहर के ठीक नीचे से गांव का पैदल मार्ग है। नहर में अधिक पानी छोड़ा गया तो रास्ता चलने लायक भी नहीं रहेगा।


 इससे लगता है कि विभागीय अधिकारियों की ओर से सरकारी धन को ठिकाने लगाने के मनसूबे से यहां नहर निर्माण किया जा रहा है। यदि नहर निर्माण की कार्रवाई नहीं रोकी गई तो ग्रामीण आंदोलन शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed