फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rishikesh Karnaprayag Rail Project three tunnels being built near siwai for army use 60% Work Completed

चमोली: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, सिवाई के पास सेना के लिए बन रहीं तीन खास सुरंगें, 60 फीसदी काम हुआ पूरा

Mon, 28 Sep 2026 02:10 PM IST
Renu Saklani लक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी, संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
लक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी, संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Mon, 28 Sep 2026 02:10 PM IST
सार

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत सिवाई क्षेत्र में सुरंग निर्माण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। तीन सुरंगों में दो रेल यातायात के लिए और एक सेना के इस्तेमाल वाली सड़क के लिए प्रस्तावित है।

विज्ञापन
Rishikesh Karnaprayag Rail Project three tunnels being built near siwai for army use 60% Work Completed
सिवाई में बन रही टनल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के सिवाई रेलवे स्टेशन के पास सेना के लिए तीन सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। इनका काम यहां करीब 60 प्रतिशत पूरा हो गया है। बताया जा रहा है कि एक साल में इन सुरंगों का काम पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

कर्णप्रयाग तक रेल लाइन का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही सिवाई रेलवे स्टेशन के पास सेना के लिए सुरंगें बनाई जा रही हैं। इसका निर्माण कार्य मैक्सी कंपनी कर रही है। तीन सुरंगों की लंबाई करीब 3400 मीटर है। बताया जा रहा है कि दो सुरंग रेलवे के लिए और एक सुरंग का प्रयोग सड़क के लिए किया जाएगा। इस एक सड़क का निर्माण सेना के लिए ही होगा। तीनों सुरंगें बीच में एक दूसरे को जोड़ती हैं।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फीली चोटियों पर फंसे लोगों तक पहुंच रही मदद, सीएम ने लिया राहत-बचाव अभियान का अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


मैक्स कंपनी के अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2025 में यहां सुरंग की खोदाई का काम शुरू किया गया। मैक्स कंपनी के परियोजना प्रबंधक आरएस वर्मा के अनुसार तीनों सुरंगों का काम 60 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। सुरंगों की खोदाई के बाद इनमें गेंंट्री (पुल जैसा ढांचा या मचान) की जाएगी। अगले एक साल से पहले ही यह काम पूरा हो जाएगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed