{"_id":"62ed5e66a2932500a70157db","slug":"resolve-pending-pension-cases-expeditiously-gopeshwar-news-drn419231777","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित पेंशन प्रकरणों का शीघ्र करें निराकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित पेंशन प्रकरणों का शीघ्र करें निराकरण
विज्ञापन
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली और लंबित वादों के निस्तारण में तेजी जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए। हिदायत दी कि किसी भी सेवानिवृत्त कर्मचारी के पेंशन प्रकरण लंबित न रहें, सेवानिवृत्ति से पहले ही प्रकरणों का निराकरण किया जाए।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष विधिक देयकों और आरसी आदि की वसूली, खनन और राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि रेगुलर और राजस्व पुलिस क्षेत्र की विवेचना में लंबित आपराधिक मामलों और तहसील स्तर पर छह माह से अधिक समय से लंबित वादों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करे। देवाल, पोखरी, चमोली और जोशीमठ तहसील में विधिक देयकों की वसूली में धीमी प्रगति पर एसडीएम को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही कहा कि तहसील स्तर पर आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, एसडीएम संतोष पांडे, एसडीएम कमलेश मेहता, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम रविंद्र ज्वांठा, एडीजीस केएस बर्त्वाल के अलावा सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत बिना नक्शा स्वीकृति के कोई भी निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए आम लोगों के साथ नियमित बैठक कर जागरूकता लाएं।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की गई। इसमें डीएम ने कहा कि बिना स्वीकृति के होने वाले निर्माण कार्यों को चिह्नित करने के लिए समय-समय पर क्षेत्र भ्रमण करें। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत आदिबद्री, लोहाजंग, गौचर, भराडीसैंण और जोशीमठ में मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करें।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, एसडीएम संतोष पांडे, एसडीएम कमलेश मेहता, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।