Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Reshma from Adibadri selected for national relay race

Chamoli News: आदिबदरी की रेशमा का राष्ट्रीय रिले दौड़ के लिए चयन

Fri, 06 Nov 2026 04:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 06 Nov 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
Reshma from Adibadri selected for national relay race
फोटो
विज्ञापन

आदिबदरी। जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्यूंरा की कक्षा 10 की रेशमा ने राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में जगह बनाई। लंगटाई गांव निवासी खुशहाल सिंह व अषाढ़ी देवी की पुत्री रेशमा अब हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रिले दौड़ में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।
उधमसिंहनगर (रुद्रपुर) में 1 से 3 नवंबर तक आयोजित शीतकालीन राज्यस्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में रेशमा ने शानदार प्रदर्शन किया। उसने त्रिकूद और 4x100 रिले रेस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि 4x400 रिले रेस में प्रथम स्थान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया। शुक्रवार को हल्द्वानी से लौटने पर विद्यालय परिसर में रेशमा का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य बचन सिंह नेगी ने रेशमा, उसके माता-पिता का स्वागत किया। साथ ही प्रतियोगिता में 200 व 400 मीटर दौड़ में चौथा स्थान पाने वाली साक्षी और शोभना का अभिनंदन किया। समारोह में क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्नी देवी, संदीप बिष्ट, आनंद नेगी, दीपा पंवार, बलबीर खत्री, विवेक सिग्वाल और बीरेंद्र बिष्ट उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन


चौरासैंण के पवन ने जीती बीरोंखाल बैटल फाइट
नंदासैंण। चौरासैंण गांव के पवन सिंह नेगी ने पौड़ी के बीरोंखाल में आयोजित बैटल फाइट में परचम लहराया। सैनिक पवन नेगी ने इस फाइट में प्रथम स्थान हासिल किया और एक लाख की पुरस्कार राशि जीती। गांव पहुंचने पर पवन का ढोल दमाऊं के साथ स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान जयवीर सिंह ने बताया कि पवन ने गांव का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर महिला मंगल दल अध्यक्ष गीता देवी, पवन सिंह, पुष्कर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed