{"_id":"64b52bd8ed72cb2c480383f8","slug":"repair-of-damaged-bridge-started-movement-of-vehicles-became-smooth-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-1264-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत शुरू, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत शुरू, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारू
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू
रविवार को चीन सीमा को जोड़ने वाले हाईवे पर बने पुल की एप्रोच रोड हो गई थी क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले मलारी हाईवे पर रविवार को गिर्थी नदी के ऊपर बने पुल के दोनों ओर से एप्रोच रोड बह गई थी। बीआरओ ने सोमवार को क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड और सपोर्ट सिस्टम के सुधारीकरण का कार्य शुरू किया। दोपहर बाद यहां पर वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई। सीमा क्षेत्र में होने के चलते इस पुल से सेना और बीआरओ ही आवाजाही करती है।
रविवार को गिर्थी नदी में अचानक बाढ़ आ गई। जिससे जोशीमठ-मलारी हाईवे पर मलारी से आठ किमी आगे गिर्थी नदी के ऊपर बने पुल की दोनों ओर से एप्रोच रोड और सपोर्ट सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे सेना के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई थी। सोमवार को बीआरओ ने पुल के एप्रोच रोड और सपोर्ट सिस्टम को सुधारने का कार्य शुरू कर दिया। वहीं वाहनों की आवाजाही भी सुचारू कर दी गई है। बीआरओ के अधिकारी ने बताया कि पुल के सपोर्ट सिस्टम को ठीक किया जा रहा है। वाहनों की आवाजाही करा दी है।