{"_id":"5703df984f1c1b0530c810da","slug":"repair-of-16-water-projects-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 पेयजल योजनाओं की मरम्मत की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 पेयजल योजनाओं की मरम्मत की स्वीकृति
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Tue, 05 Apr 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली जिले के चार ब्लाकों की क्षतिग्रस्त 16 पेयजल योजनाओं की मरम्मत कार्य की स्वीकृति दैवी आपदा मद में विभाग को मिली है। जल्द योजनाओं के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
गैरसैंण के कंडारीखोड़ गांव की पेयजल योजना की मरम्मत की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे। पहले से ही जर्जर योजना वर्ष 2015 में आपदा की भेंट चढ़ गई। नौगांव और फरसों गांव की पेयजल योजनाएं भी आपदा की भेंट चढ़ी थी।
विज्ञापन
थराली ब्लाक के चिड़िंगा मल्ला दो से अधिक तोकों की लाइन आपदा में क्षतिग्रस्त होने से पेयजल संकट बना था। अब देवाल के सूया, मुंदोली, उलंग्रा सहित 6 से अधिक योजनाओं को दैवी आपदा के तहत स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
योजनाओं के पुनर्निर्माण की स्वीकृति से पेयजल संकट दूर होने की उम्मीद जगी है। जलसंस्थान डिवीजन कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता एनएस पयाल ने बताया कि चार ब्लाकों में 16 योजनाओं की स्वीकृति जिला प्रशासन से मिली है।
करीब 21 लाख रुपये से बनने वाली इन 16 योजनाओं पर जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जल्द ग्रामीणों को पेयजल संकट से निजात दिलाई जाए।
ब्लाक स्वीकृत योजनाएं
नारायणबगड़ 03
थराली 04
देवाल 06
गैरसैंण 03