{"_id":"6797c360394461e5c00b4f15","slug":"remove-encroachment-from-badrinath-highway-before-chardham-yatra-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-110455-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चारधाम यात्रा से पूर्व बदरीनाथ हाईवे से अतिक्रमण हटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चारधाम यात्रा से पूर्व बदरीनाथ हाईवे से अतिक्रमण हटाएं
Mon, 27 Jan 2025 11:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने यात्रा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। चारधाम यात्रा को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाने को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें पिछले यात्रा अनुभवों और मौजूदा व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई और यात्रा सिस्टम को सशक्त बनाने के लिए सभी के सुझाव भी लिए गए।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल और बीआरओ के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बदरीनाथ यात्राा मार्ग पर कमेड़ा से लेकर बदरीनाथ धाम तक सड़क किनारे जहां पर भी अतिक्रमण है, संबंधित को नोटिस जारी करते हुए अतिक्रमण हटाए जाएं।
एनएच, सिंचाई और नगर पालिका के अधिकारियों को संयुक्त रूप से गोपेश्वर से चमोली तक सड़क का निरीक्षण करने और सड़क किनारे नाली को ठीक कराते हुए जाली लगाकर सड़क चौड़ी बनाने के लिए कहा गया। लोक निर्माण विभाग को नंदप्रयाग-कोठियालसैंण बाईपास सड़क का चौड़ीकरण करने और नगर पालिका को कोठियालसैंण में खाली स्थान पर पार्किंग निर्माण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ के एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने कहा कि बदरीनाथ धाम में सीवरेज की एसटीपी खतरे की जद में आ गई हैं, जिस पर डीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को इसके सुधारीकरण के निर्देश दिए। मंदिर समिति को धाम में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर आने-जाने वाले पैदल मार्ग को दुरुस्त करने के साथ ही ब्रह्मकपाल के पास नदी किनारे लोहे की मोटी चेन लगाने को कहा।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, एसडीएम आरके पांडेय, एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, जिला पर्यटन अधिकारी वृजेंद्र पांडेय, लोनिवि के ईई राजवीर सिंह चौहान, ईई एसके श्रीवास्तव, बदरीनाथ नगर पंचायत के ईओ सुनील पुरोहित, थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी आदि मौजूद रहे।