फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Remote village of Adibadri tehsil deprived of road facilities

आदिबदरी तहसील के दूरस्थ गांव सड़क सुविधाओं से वंचित

Wed, 07 Aug 2019 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Remote village of Adibadri tehsil deprived of road facilities
तहसील क्षेत्र के छिमटा, चोरणा और डोल्टू आदि ग्राम पंचायतों के गांव में आज भी सड़क सुविधा नहीं है। ग्रामीण आज भी आदिबदरी आने में सात किमी की दूरी पैदल तय करने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन

चिमटा के ग्रामीण गोविंद सिंह, बचन सिंह आदि ने बताया कि वर्ष 2018 में छिमटा-चोरणा-डोल्टू मोटर मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिली थी। कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई विभाग ने मार्ग का सर्वे किया लेकिन यहां घने बांज के जंगल होने के कारण वन विभाग ने वन अधिनियम के तहत इस पर रोक लगा दी। ऐसे में छिमटा, बेड़ी तल्ली, डोल्टू, स्वामीखिल्ला, चोरणा तल्ला और मल्ला गांवों की डेढ़ हजार से अधिक की आबादी सड़क सुविधा से वंचित है। कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आदिबदरी-छिमटा-चोरणा-डोल्टू मोटर मार्ग के समरेखण को बदलने के लिए पीएमजीएसवाई और वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed