फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Received funds for rehabilitation of four disaster affected

चार आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए मिली धनराशि

Tue, 29 Oct 2019 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
Received funds for rehabilitation of four disaster affected
लंबे समय से पुनर्वास की मांग कर रहे गोदी-गिंवाला गांव के चार परिवारों को अब जल्द नया आशियाना मिल जाएगा। चमोली जिला प्रशासन को इसके लिए शासन से 18 लाख की धनराशि मिल गई है। प्रति आपदा प्रभावित परिवार को साढ़े चार लाख की धनराशि मकान और गोशाला निर्माण के लिए दी जाएगी। अभी तक प्रशासन की ओर से कनोल, सरवाणी, चमेली, फरकंडे, छपाली, त्यूला और म्याड़ी के 339 परिवारों को पुनर्वास के लिए सात करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपये भी वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि जल्द आपदा प्रभावितों को धनराशि का भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि थराली के कुलिंग गांव के 65 परिवार, गैरसैंण के सनेड़ लग्गा जिनगोड़ के एक परिवार और घाट के जाखणी गांव के दो परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed