फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Received four crores to make Benital an Astrogaon: Nautiyal

बाबा मोहन उत्तराखंडी के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

Tue, 09 Aug 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Received four crores to make Benital an Astrogaon: Nautiyal
गैरसैंण को राजधानी बनाने के लिए 38 दिनों तक भूख हड़ताल कर अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले बाबा मोहन उत्तराखंडी की याद में बेनीताल में एक दिवसीय शहीद स्मृति मेला आयोजित हुआ। मेले में सैकड़ों लोगों ने बाबा मोहन को नमन कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। मेले का उद्घाटन विधायक अनिल नौटियाल ने किया। उन्होंने कहा कि बेनीताल में स्ट्रो-विलेज (खगोलगांव) के लिए सरकार ने चार करोड़ रुपये रिलीज कर दिया है और जल्द ही बेनीताल से अंतरिक्ष में होने वाली खगोलीय घटनाओं का अध्ययन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि बाबा मोहन उत्तराखंडी आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन पहाड़ के प्रति उनके विकास की सोच और बलिदान हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगा। विधायक ने मेले के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि जो महिला मंगल दल पंजीकृत नहीं हैं उनको भी सामग्री प्रदान की जाएगी। मेले में लोक गायक प्रतीप बुटोला ने नंदा तेरी जात कैलाश लिजौला सज धजी की... समेत कई गीतों की प्रस्तुति दी। मेले में जेंटा, कोटी, सीरी, सलियाणा, चूला, गबनी, बगोली आदि गांवों से लोग पहुंचे। इस मौके पर मेलाध्यक्ष मगन सिंह, उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश कोटियाल, सचिव बीरेंद्र मिंगवाल, भाजपा के एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी और हेमंत सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा, जनसंघर्षों के लिए इंद्रेश मैखुरी और प्रवीण सिंह काशी को विशिष्ट सेवा के तहत सम्मानित किया गया। साथ ही अनिल सिंह नेगी को यूथ फिजिकल एकेडमी कर्णप्रयाग के माध्यम से युवाओं को सेना में भर्ती करने के प्रयासों के लिए प्रोत्साहन के तौर पर सम्मानित किया गया। मेले में स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई और दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed