{"_id":"693071134736d20879083f6e","slug":"ravanas-penance-and-rams-birth-were-staged-gopeshwar-news-c-5-1-drn1019-848779-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: रावण की तपस्या और राम जन्म का हुआ मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: रावण की तपस्या और राम जन्म का हुआ मंचन
Wed, 03 Dec 2025 10:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 03 Dec 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
पीपलकोटी। क्षेत्र के रैतोली गांव में 23 साल बाद रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। मंगलवार शाम को रामलीला का विधिवत उद्घाटन किया गया। इसके बाद पहले दिन की लीला में रावण की ओर से तपस्या और राम जन्म का मंचन हुआ।
नंदा देवी रामलीला मंडली की ओर से आयोजित रामलीला का वयोवृद्ध ग्रामीण जानकी प्रसाद मिश्रा और सुरेंद्र सिंह नेगी ने भगवान गणेश की आरती के साथ रामलीला का उद्घाटन किया।
पहले दिन रावण की तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा उन्हें बलशाली होने का वरदान देते हैं, कुंभकरण को निंद्रा और विभीषण को राम की भक्ति का वरदान देते हैं। ताकत के नशे में चूर रावण कैलाश पर्वत को हिलाता है जिसपर क्रोधित होकर भगवान शिव उसे श्राप देते हैं कि तुम्हारी मौत वानरों से होगी।
विज्ञापन
उसके बाद राजा दशरथ पुत्रवेदी यज्ञ करवाते हैं। राम जन्मोत्सव के साथ अयोध्या में लोग खुशी मनाते हैं।
इस अवसर पर मंच के संरक्षक हरेंद्र सिंह पंवार, अध्यक्ष दिनेश राणा, सचिव दर्शन नेगी, पान सिंह पंवार, सुरेदं्र सिंह, सतेश्वर मिश्रा, जानकी मिश्रा आदि मौजूद रहे।