फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rape accused father-son arrested and sent to jail

दुष्कर्म के आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sat, 05 Jun 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Rape accused father-son arrested and sent to jail
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। मामले में एक आरोपी पहले ही जेल जा चुका है। इसी मामले में पुलिस अब तक एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

मेहलचौंरी के चौकी प्रभारी हेमदत्त भरद्वाज ने बताया कि गत माह थाना गैरसैंण में 17 साल की एक नाबालिग ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की तहरीर थाने में दी थी। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर 27 मई को पत्थरकट्टा गांव निवासी गंगा सिंह (20) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़िता ने तहरीर में गंगा सिंह के पिता और गंगा के भाई पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसी मामले के तहत पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के पिता गबर सिंह और भाई दिनेश को भी शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और न्यायालय के आदेश पर पुरसाड़ी जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसआई जयवीर रावत, एसआई मीनाक्षी बिष्ट, सिपाही रविंद्र और आशीष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed