{"_id":"56fff8484f1c1bbe73f0025c","slug":"rama-broke-the-bow-won-swayamvar","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम ने धनुष तोड़ स्वयंवर जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम ने धनुष तोड़ स्वयंवर जीता
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Sat, 02 Apr 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
स्वयंवर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान कुबेर की तपोभूमि पांडुकेश्वर गांव में इन दिनों रामलीला का मंचन किया जा रहा है। यहां कुबेर चौक में शुक्रवार रात को भगवान श्री राम ने शिव का धनुष तोड़कर माता सीता से ब्याह रचा लिया।
विज्ञापन
राजा जनक ने सीता स्वयंबर के लिए जगह-जगह से राजाओं को बुलाया गया। भगवान श्री राम ने धनुष को उठाकर उसे तोड़ दिया और राजा जनक श्री राम के हाथ सीता माता का विवाह कर देते हैं। इसी दौरान वहां शिव भक्त परशुराम पहुंचते हैं।
विज्ञापन
वे शिव धनुष को तोड़ने पर क्रोध करते हैं। परशुराम के गुस्से को देख भगवान श्रीराम कहते हैं कि नाथ शंभुधनु भंजनी हारा, होय कोई ईक दास तुम्हारा। अर्थात, हे नाथ, जिसने भी शिव भगवान का धनुष तोड़ा है, वह कहीं न कहीं तुम्हारा ही दास होगा।
विज्ञापन
परशुराम के गुस्से को देख भ्राता लक्ष्मण से परशुराम का तीखा संवाद होता है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामकृष्ण रावत, रामलीला कमेटी अध्यक्ष राजेश मेहता और श्रीकांत भट्ट आदि थे।