फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ram killed Tadka

Chamoli News: राम ने किया ताड़का का वध

Sat, 23 Mar 2024 12:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 23 Mar 2024 12:23 PM IST
विज्ञापन
Ram killed Tadka
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। डिम्मर में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन ताड़का वध का मंचन किया गया। बृहस्पतिवार रात को आयोजित रामलीला में महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा के लिए श्रीराम और लक्ष्मण को उनके साथ आश्रम भेजने के लिए कहते हैं। पहले दशरथ मना करते हैं लेकिन महर्षि के समझाने पर वे राम-लक्ष्मण को भेज देते हैं। यज्ञ शुरू होता है तो ताड़का और मारीच, सुबाहु यज्ञ को विध्वंश करते हैं। इस पर राम तीनों का वध कर देते हैं। इसके बाद राजा जनक की पुत्री सीता के स्वयंवर के आमंत्रण पर गुरु विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण जनकपुरी जाते हैं। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अशोक डिमरी, महामंत्री नरेश खंडूड़ी, हारमोनियम वादक अमित खंडूड़ी, तबला वादक राकेश डिमरी, गणेश चंद्र खंडूड़ी, मोहन प्रसाद डिमरी, रविंद्र खंडूड़ी, सुरेश डिमरी, गजेंद्र प्रसाद, शिव प्रसाद आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed