फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ralling is being done on the faith path of Hemkund Sahib

हेमकुंड साहिब के आस्था पथ पर लगाई जा रही रैलिंग

Wed, 13 Nov 2019 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Ralling is being done on the faith path of Hemkund Sahib
हेमकुंड साहिब यात्रा के पैदल आस्था पथ पर तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम में हेमकुंड मैनेजमेंट ट्रस्ट जुट गया है। ट्रस्ट की ओर से आस्था पथ को दुरुस्त कर खतरनाक स्थानों पर रैलिंग लगाई जा रही है, जिससे यात्राकाल में तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के लिए तीर्थयात्रियों को गोविंदघाट से पुलना गांव तक तीन किलोमीटर वाहन से और 17 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। पैदल आस्था पथ पर कई जगहों रैलिंग नहीं होने से तीर्थयात्रियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि तीर्थयात्रियों की परेशानी को देखते हुए हेमकुंड मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से आस्था पथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां करीब पांच किमी तक खतरनाक स्थानों पर रैलिंग लगाई जाएगी। अभी हेमकुंड साहिब के समीप खड़ी चढ़ाई पर दो किमी की दूरी तक रैलिंग लगाई जा चुकी है। ऐसे में आगामी वर्ष होने वाली यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को पैदल मार्ग पर होने वाली दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed