फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Raised the issues of drinking water, electricity, road in BDC's bike

बीडीसी की बैइक में पेयजल, बिजली, सड़क के मुद्दे उठाये

Fri, 08 Jul 2022 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Raised the issues of drinking water, electricity, road in BDC's bike
ब्लाक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में पेयजल, बिजली और सड़क के मुद्दे छाए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रमुख कविता देवी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग के अधिकारी यदि तीन माह में समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते तो अगली बैठक में न आएं।
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी और क्षेपंस देवेंद्र बुटोला ने चेपड़ों गांव में दो सप्ताह से पानी की किल्लत का मुद्दा उठाया, जिस पर जल संस्थान के प्रभारी सहायक अभियंता दिनेश पुरोहित एवं अवर अभियंता पंकज कुमार ने कहा कि पेयजल लाइन लोनिवि की सड़क से क्षतिग्रस्त हुई है। लोनिवि से धनराशि मिलने पर नई लाइन का निर्माण किया जाएगा। क्षेपंस कुराड़ भास्कर पांडे ने कहा कि साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक खर्च करने के बाद भी पारथा-कुराड़ पेयजल योजना के पाइप जगह-जगह लीकेज हो रहे है और खुले में छोड़े हैं। चिडंगा की प्रधान बसंती देवी, डुंग्री की दीपा देवी ने झूलते बिजली के तार और लटकते खंभों पर विभाग पर सवाल उठाए। बैठक में बीडीओ श्रीपति लाल, डीईओ अतुल सेमवाल, बीईओ मास्टर आदर्श, ज्येष्ठ प्रमुख महावीर शाह, कनिष्ठ प्रमुख राजेंद्र सिंह, सहायक अभियंता धर्मेंद्र रावत, अमित कुमार और क्षेपंस प्रेमबल्लभ शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed