फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Rain turns Lonivi roads into ponds

Chamoli News: बारिश से लोनिवि की सड़कें बनीं तालाब

Sun, 31 May 2026 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 31 May 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Rain turns Lonivi roads into ponds
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग/आदिबदरी। लगातार हो रही बारिश से लोक निर्माण विभाग की सड़कें जगह-जगह तालाब बन गई हैं जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आदिबदरी-देवलकोट, कर्णप्रयाग-नौटी और आदिबदरी-नौटी मार्ग के भलसों में जलभराव की समस्या बनी हुई है।

कर्णप्रयाग-नौटी मोटर मार्ग पर तहसील कार्यालय और कोतवाली के समीप सड़क सुधारीकरण के तहत बन रहे स्कपर का कार्य आधा-अधूरा होने के कारण आवागमन जोखिमभरा हो गया है। स्थानीय सुरेंद्र सिंह रावत, बीरेंद्र सिंह और हरीश चंद्र ने प्रशासन से इस कार्य को समय पर पूरा कराने की मांग की। उधर भलसों में पूर्व प्रधान नवीन खंडूड़ी ने कहा कि सड़क के नीचे आबादी होने के कारण जलभराव से भूस्खलन और घरों को खतरा हो गया है। वहीं लोनिवि गौचर के ईई सुनील कुमार ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को जल्द से जल्द सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed