{"_id":"572a17e44f1c1bfa525ce66f","slug":"rain-tenants-face-bloom","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से काश्तकारों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से काश्तकारों के चेहरे खिले
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Wed, 04 May 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
काश्तकार
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश होने से काश्तकारों के चेहरे खिल गए। खेतों में सूखा पड़ने से काश्तकार पारंपरिक दाल, मंडुवा के बीज भी नहीं बो पा रहे थे। दो दिनों तक हुई बारिश से काश्तकार अपने खेतों में हल जोतने में लग गए हैं।
विज्ञापन
प्रतिवर्ष अप्रैल माह में काश्तकार धान की रोपाई के लिए खेतों का समतलीकरण करते हैं, लेकिन इस वर्ष ग्रामीण बारिश का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को हुई बारिश के बाद काश्तकारों ने अपने खेतों में हल लगाया। काश्तकार राजू लाल का कहना है कि बिना बारिश के खेतों में हल नहीं लगा पा रहे थे, अब बारिश होने से खेतों में नमी आ गई है। वहीं, बारिश से सूखने के कगार पर पहुंची सब्जी की बेलें भी फिर से खिल उठी हैं।
विज्ञापन