फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Railways to reach Kedarnath Dham via 61 tunnels.

61 सुरंग से होकर केदारनाथ धाम तक पहुंचेगी रेल

Sat, 13 May 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर। Updated Sat, 13 May 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Railways to reach Kedarnath Dham via 61 tunnels.
रेल लाइन - फोटो : demo pic

उत्तराखंड के चारों धामों को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार की ओर सेे अब तक किए गए सर्वे में 327 किलोमीटर में से 279 किलोमीटर रेल लाइन सुरंग से होकर गुजरेगी। इस 279 किमी रेल लाइन में 61 सुरंगों और 59 पुलों से होकर रेल गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के अंतिम पड़ावों तक पहुंचेगी।  

विज्ञापन



ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से ही आगे रेल लाइन का विस्तार होगा। सैकोट गांव से दो अलग-अलग लाइनें बिछाई जाएंगी। केदारनाथ को जोड़ने के लिए एक लाइन सैकोट-पोखरी-चोपता होते हुए सोनप्रयाग (99 किमी) पहुंचेगी, जबकि बदरीनाथ के लिए दूसरी लाइन सैकोट से जोशीमठ (75 किमी) तक बिछाई जाएगी। सर्वेक्षण के अनुसार 327 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित रेल लाइन पर 43 हजार 292 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है। रेल लाइन पर 21 नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


इनका कहना
‘यह योजना सीमांत क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस योजना से पहाड़ों से पलायन रुकेगा।’ महेंद्र प्रसाद भट्ट, बदरीनाथ विधायक

चारधाम रेल संपर्क के तहत गंगोत्री रेल लाइन डोईवाला से मनेरी तक 131 किलोमीटर तक बनेगी। यमुनोत्री के लिए गंगोत्री रेल लिंक से 22 किमी रेल मार्ग का निर्माण किया जाएगा। -आरके कुलश्रेष्ठ, महाप्रबंधक उत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed