{"_id":"4aac3420cd5f95506a41922168ba61c7","slug":"pudiyeni-villege-has-not-light-with-in-19-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 दिनों से पुडियाणी में नहीं बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 दिनों से पुडियाणी में नहीं बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 29 Jun 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 दिनों से पुडियाणी अनुसूचित जाति बस्ती में बिजली न होने पर जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि ट्रांसफार्मर फुंकने के चलते गांव के 60 परिवार बिना बिजली के रह रहे हैं, लेकिन निगम इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा।
विज्ञापन
करीब दो घंटे के प्रदर्शन के बाद एसडीएम ने दो दिनों में कार्रवाई का आश्वासन दिया जिस पर ग्रामीण मान गए।
सोमवार को जिला पंचायत सदस्य गायत्री देवी और पुडियाणी की प्रधान हेमा देवी के नेतृत्व में पुडियाणी के ग्रामीण बिजली की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर गरजे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एसडीएम से कहा कि 11 जून को गांव में लगा ट्रांसफार्मर तकनीकी खराबी के चलते फुंक गया था। ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद लगातार ऊर्जा निगम के एसडीओ, अवर अभियंता और कार्यालय में तैनात कर्मचारियों से शिकायत की जा रही है, लेकिन ऊर्जा निगम के अफसर केवल आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य गायत्री देवी ने कहा कि शिकायत करने के बाद निगम के अधिकारियों ने फोन उठाना बंद कर दिया, जिसके चलते प्रदर्शन किया गया। तहसील परिसर में प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने निगम के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की।
एसडीएम ने कहा कि ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता के साथ हुई वार्ता में दो दिनों में गांव में ट्रांसफार्मर पहुंचा दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में दिग्गी लाल, रणजीत लाल, मुन्नी देवी, भागवत लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सदन लाल, शकुंतला देवी, विजय प्रकाश, मदन लाल, गुड्डी देवी, संदीप चमोली और पंकज शर्मा आदि मौजूद थे।