फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Protestors deprived of marking will celebrate Black Day

Chamoli News: चिह्नीकरण से वंचित आंदोलनकारी मनाएंगे काला दिवस

Thu, 24 Oct 2024 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 24 Oct 2024 04:28 PM IST
विज्ञापन
Protestors deprived of marking will celebrate Black Day
नारायणबगड़। चिह्नीकरण से वंचित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने नौ नवंबर को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। राज्य आंदोलनकारियों का कहना है कि चिह्नीकरण से वंचित आंदोलनकारी डेढ़ दशक से सरकार से चिह्नीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की लगातार मांग करते आ रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से उनकी चिह्नीकरण की फाइलें सरकारी दफ्तरों में धूल फांक रही हैं। चिह्नीकरण से वंचित रह गए राज्य आंदोलनकारी दलवीर सिंह रावत, खीम सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, गंगासिंह रावत, रणजीत सिंह रावत, रामानंद भट्ट, मनवीर सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह बिष्ट आदि आंदोलनकारियों ने कहा कि सरकार उत्तराखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ को रजतोत्सव के रूप में मनाने जा रही है लेकिन मांग पूरी नहीं की जा रही है। उन्होंने सरकार से वर्ष 2008 के शासनादेश के तहत आंदोलनकारियों की चिह्नीकरण प्रक्रिया शुरू कर उनके साथ न्याय करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed