{"_id":"59036ab64f1c1b4522c0caa4","slug":"protesting-against-alcoholism","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के विरोध में प्रदर्शन कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के विरोध में प्रदर्शन कर दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Fri, 28 Apr 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक में शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। महिलाओं ने कहा कि जब तक चालू वित्तीय वर्ष में शराब के ठेकों को निरस्त नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सीएम को ज्ञापन भेजकर मांग पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
कुनेथ गांव की महिलाओं ने मुख्य बाजार से तहसील तक जुलूस निकालकर शराब को बंद करने की मांग की। धरने पर बैठे पूर्व जिला पंचायत सदस्य भुवन नौटियाल ने बताया कि शनिवार को पर्यावरणविद् जगत सिंह जंगली के नेतृत्व में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
धरने पर बैठने वालों में इंद्रेश मैखुरी, अंशी नेगी, पुष्कर रावत, अरविंद चौहान, सरिता देवी, रमा देवी, रेखा देवी, मुन्नी देवी, शोभा देवी और हेमलता देवी आदि शामिल थे। दूसरी ओर देेवाल में ब्लाक को शराब मुक्त बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पूर्णा, इच्छोली, सेलखोला, हाटकल्याड़ी, कैल, तलौर, पदमल्ला आदि गांव की महिलाएं प्रदर्शन में शामिल हुईं।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन में ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, संघर्ष समिति के अध्यक्ष हीरा देवी पांगती, उपाध्यक्ष हिमांती बिष्ट, कोषाध्यक्ष कमला राणा, सचिव कलावती परिहार, गीता बागड़ी, दीपा बिष्ट, पुष्पा बिष्ट, कमला, दुर्गा और धनुली आदि शामिल थे।