फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Protesters met with MPs for one and a half lane road

डेढ़ लेन सड़क के लिए सांसदों से मिले आंदोलनकारी

Sun, 21 Mar 2021 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Protesters met with MPs for one and a half lane road
नंदप्रयाग-घाट (19 किमी) सड़क के डेढ़ लेन चौड़ीकरण की मांग के लिए आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसदों से भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। आंदोलनकारियों ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और लोकसभा सांसद अजय भट्ट से भी भेंट की।
विज्ञापन

हरिद्वार दौरे पर पहुंचे राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी से भेंट कर आंदोलनकारियों ने कहा कि तीन माह से घाट बाजार में ग्रामीणों का आंदोलन चल रहा है। घाट सड़क के डेढ़ लेन चौड़ीकरण की घोषणा दो मुख्यमंत्रियों की ओर से की गई, लेकिन आज तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। राज्य सभा सांसद बलूनी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता का आश्वासन दिया। वहीं देहरादून में सांसद अजय भट्ट से भी आंदोलनकारियों ने भेंट की। सांसद ने ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री से बात करने और संबंधित विभागों के अधिकारियों से पत्राचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि डेढ़ लेन सड़क चौड़ीकरण में मानक आड़े आ रहे हैं तो, मुख्यमंत्री को इस मसले पर अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed