फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Problems of disaster affected areas will be solved soon

आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समस्याएं जल्द होंगी हल

Sat, 06 Nov 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Problems of disaster affected areas will be solved soon
गोपेश्वर हल्दापानी में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते सांसद तीरथ सिंह रावत। - फोटो : GOPESHWAR
पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन

तीरथ सिंह रावत शनिवार को चमोली के चार दिवसीय भ्रमण पर गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने हल्दापानी क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी। इसके बाद वह छिनका, बोला, मायापुर, पीपलकोटी आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। पीपलकोटी नगर पंचायत सभागार में उन्होंने जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने गोपेश्वर के लोनिवि गेस्ट हाउस में भी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार के टिप्स दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, पीपलकोटी नगर पंचायत मंडल अध्यक्ष रमेश बंडवाल, विनोद कनवासी, राजेंद्र हटवाल, जिला महामंत्री नवल भट्ट, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक भट्ट, जिला उपाध्यक्ष तारा थपलियाल, ज्येष्ठ उपप्रमुख पंकज हटवाल, आयोध्या हटवाल, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष भूपाल राम टम्टा, रोबिन पंवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed