फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Problem of medicines in remote villages of Chamoli

चमोली के दूरस्थ गांवों में दवाइयों की समस्या

Thu, 16 Apr 2020 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Problem of medicines in remote villages of Chamoli
चमोली जिले में लॉकडाउन के दौरान बीमारियों से पीड़ित लोगों की परेशानियां और बढ़ रही हैं। जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में न तो मेडिकल स्टोर हैं और न ही स्वास्थ्य सुविधाएं। ऐसे में लोगों को अपने सगे संबंधियों से देहरादून, श्रीनगर या अन्य शहरों से दवाइयां मंगानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

चमोली जिले के कर्णप्रयाग, गैरसैंण और थराली तहसीलों में कई मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज देहरादूून के अस्पतालों से चल रहा है और लॉकडाउन में इन लोगों के सामने दवाइयां मंगाने की समस्या खड़ी हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह, विक्रम मिंगवाल, बृजेश बिष्ट, पुष्कर रावत आदि का कहना है कि कई बार प्रशासन से लोगों के लिए बाहर से दवाई मंगाने की व्यवस्था करने के लिए कहा गया, लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में गंभीर बीमारी वाले लोग अपने रिश्तेदारों से देहरादून से यहां दवाइयां पहुंचाने की फरियाद कर रहे हैं। कई लोगों ने देहरादून से दवाइयां भी मंगवाई हैं लेकिन जिले तक दवाइयां लाने में भी कई जगह अनुमति मांगनी पड़ रही है। साथ कई बार समय से दवाइयां भी नहीं मिल रही हैं। उन्होंने जल्द तहसील स्तर पर प्रशासन को जरूरतमंद लोगों के लिए दवाइयां मंगाने की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन

कोट
जिन लोगों को दवाइयों की जरूरत है और जिले में दवाइयां नहीं मिल रही हैं, तो ऐसे लोग अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएस खाती के मोबाइल नंबर 9412061783 या 7906804044 पर संपर्क कर सकते हैं। उनको अपनी दवाइयों की डिमांड भेज सकते हैं। बीमार लोगों की दवाइयां उनको जिले में ही उपलब्ध करा दी जाएंगी। - स्वाति एस भदौरिया, डीएम चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed