{"_id":"684833c807a4700e93010f6c","slug":"presentation-of-garhwali-jaunsari-and-kumauni-songs-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-115512-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गढ़वाली, जौनसारी और कुमाउंनी गीतों की दी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गढ़वाली, जौनसारी और कुमाउंनी गीतों की दी प्रस्तुति
Tue, 10 Jun 2025 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 10 Jun 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट गौचर में एक दिवसीय सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने गढ़वाली लोकनृत्य, जौनसारी नृत्य, कुमाउंनी नृत्य एवं लोकगीतों की रंगारंग प्रस्तुति दी।
डायट सभागार में हुए कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। मुख्य अतिथि संस्थान के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि लोक संस्कृति भारतीय संस्कृति की रीढ़ है। हमारी संस्कृति हमारी अनमोल धरोहर है जिसे शिक्षण के माध्यम से हमें इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। इस अवसर पर संकाय सदस्य रविंद्र सिंह बर्तवाल, योगेंद्र सिंह बर्तवाल, बीरेंद्र कठैत, डाॅ. कमलेश मिश्रा, बचन जितेला, सुमन भट्ट, नीतू सूद, हर्षवर्धन गौड़, पवन गौड़, श्रुति काला आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नीलम और संजय भाकुनी ने किया। संवाद