फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   preprations of hemkund sahib yatra are not complete

यात्रा एक जून से तैयारियां आधी-अधूरी

Thu, 14 May 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Thu, 14 May 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू होने के लिए अब केवल 17 दिन ही बचे हैं और यात्रा का पैदल मार्ग ही साफ नहीं हो सका है। दूसरी सुविधाएं जुटाना अलग से। प्रशासन घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक करीब साढ़े तीन किमी तक बर्फ हटाने का दावा कर रहा है, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके विपरीत है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अभी केवल डेढ़ किलोमीटर रास्ते से ही बर्फ साफ हो सकी है। बाकी मार्ग पर करीब 12 फीट बर्फ जमी हुई है। बिजली और पानी की व्यवस्था भी घांघरिया तक ही हो सकी है।
विज्ञापन


हेमकुंड साहिब के दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों को गोविंदघाट से 19 किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। यात्रा के प्रमुख पड़ाव घांघरिया में वर्ष 2013 में आपदा से पेयजल लाइन बह गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रबड़ के पाइपों से पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। गोविंदघाट से घांघरिया तक पैदल मार्ग पर पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। घोड़े-खच्चरों के लिए भी पानी की चर्री (तालाब) नहीं बनाए गए हैं।

हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंदघाट से पुलना तक लोनिवि के मजदूर सड़क को छोटे वाहनों की आवाजाही लायक बनाने में जुटे हुए हैं। पुलना से घांघरिया तक करीब नौ किमी पैदल मार्ग बदहाल पड़ा है। लक्ष्मण गंगा के पास मार्ग उबड़-खाबड़ है। जिसपर पैदल चलना मुश्किल हो रहा है।

 घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक छह किमी पैदल मार्ग बर्फ से ढका हुआ था। सेना के 20 जवान और 20 कार सेवक करीब डेढ़ किमी तक ही बर्फ को हटा पाए हैं। पल-पल बदल रहे मौसम के कारण बर्फ हटाने का काम बाधित हो रहा है। घांघरिया से आगे बर्फ से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है।

हेमकुंड साहिब में निम बनाएगी हेलीपैड
हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू होने में समय कम होने के कारण अब शासन ने हेमकुुंड साहिब से बर्फ हटाने और धाम में एक हेलीपैड बनाने का जिम्मा निम को सौंपने का निर्णय लिया है।

बृहस्पतिवार को चमोली के डीएम अशोक कुमार और निम के प्रिंसिपल कर्नल अजय कोठियाल ने हेमकुंड साहिब धाम और पैदल रास्ते का हवाई सर्वेक्षण किया।

डीएम ने कहा कि हेमकुंड साहिब के पैदल मार्ग का रख-रखाव का जिम्मा लोनिवि संभालता है, लेकिन पैदल मार्ग के अंतिम हिस्से में फैली बर्फ को हटाने में लोनिवि के पास संसाधनों की कमी है, जिसे देखते हुए यहां प्रतिवर्ष सेना के जवान और कार सेवक ही बर्फ हटाने के लिए पहुंचते हैं। इस बार बर्फ अधिक होने से निम का सहारा लिया जा रहा है।

-------------------------
हेमकुंड साहिब धाम की रैकी कर ली है। दो-तीन दिनों में हमारे 50 से 75 कर्मी हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग से बर्फ हटाने में जुट जाएंगे। हेमकुंड साहिब धाम से एक किमी पहले हमें बर्फ हटाकर हेलीपेड बनाने के लिए भी कहा गया है। कोशिश है कि एक जून से पहले यात्रा के पैदल मार्ग को बर्फ से मुक्त कर दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो बर्फ हटाने के लिए मशीनें लगाई जाएंगी। - कर्नल अजय कोठियाल, प्रधानाचार्य, निम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed