फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   PRD 51 female seals removed.

51 महिला पीआरडी जवानों को हटाया

Wed, 25 Jan 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Wed, 25 Jan 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन

बजट के अभाव में महिला पीआरडी जवानों को बाहर कर दिया गया है। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न विभागों में कार्य कर रही 51 महिला पीआरडी जवानों को कार्यमुक्ति का आदेश थमा दिया गया है।

विज्ञापन


युवा कल्याण विभाग की ओर से महिला पीआरडी के मेहनताने के लिए जिला योजना से 12 लाख 24 हजार का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन प्रस्ताव पर कोई अमल न होने से महिला जवानों को सेवा समाप्ति का आदेश पत्र थमा दिया गया है। वर्ष 2016 के अक्तूबर माह में 250 पीआरडी जवानों को बजट के अभाव में बाहर कर दिया था। महिला पीआरडी जवानों को जून माह में प्रशिक्षण के बाद पुलिस, ट्रैफिक, तहसील और ब्लाक कार्यालयों में तैनाती दी गई थी।
विज्ञापन


एक पीआरडी जवान को प्रतिदिन चार सौ रुपये मेहनताना दिया जाता है। विभाग की ओर से 25 जनवरी तक महिला जवानों को मेहनताना दिया गया था, जबकि इससे आगे के मेहनताने के लिए जिला प्लान में 12 लाख 24 हजार का प्रस्ताव भेजा था। अब जिला प्रशासन ने बजट की कमी के चलते प्रस्ताव को वापस भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला युवा कल्याण अधिकारी गणेश थपलियाल का कहना है कि यदि जिला निर्वाचन विभाग की ओर से विधान सभा चुनाव में दोबारा पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई गई तो महिला जवानों को चुनाव तक यथावत रखा जाएगा।


इधर, पीआरडी संघ के मीडिया प्रभारी बलवंत सिंह राणा का कहना है कि पीआरडी में बेरोजगार और निर्धन परिवार के युवा और महिलाएं ही आवेदन करते हैं, लेकिन बजट की कमी का हवाला देकर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed