फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Power lines will be repaired, electricity will be shut off for eight hours for five days.

Chamoli News: बिजली की लाइनों की होगी मरम्मत, पांच दिन तक आठ घंटे बंद रहेगी बिजली

Mon, 06 Oct 2025 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 06 Oct 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Power lines will be repaired, electricity will be shut off for eight hours for five days.
कर्णप्रयाग, नौटी और गौचर सब स्टेशन के अलग-अलग फीडरों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। मंगलवार (आज) से अगले पांच दिनों तक अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को विद्युत कटौती से जूझना पड़ेगा। इन पांच दिनों में हर रोज आठ घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। आगामी दीपावली के त्योहार के मद्देनजर ऊर्जा निगम की ओर से 11 केवी विद्युत लाइनों का सुधार और रखरखाव का कार्य कर रहा है। इस दौरान सुबह नौ से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप रहेगी।
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लि. (यूपीसीएल) के द्वारा विद्युत वितरण खंड गैरसैंण के अंतर्गत 11 केवी विद्युत सब स्टेशन कर्णप्रयाग, नौटी और गौचर में विद्युत लाइनों की मरम्मत कार्य किया जाएगा जिसके तहत सात अक्तूबर को 11 केवी कपीरी और सिदोली फीडर, आठ को लंगासू और करछुना फीडर, नौ को बैनोली और सिमली फीडर, 10 को आईटीबीपी, कनोठ, जाख और चट्वापीपल फीडर, 11 को कर्णप्रयाग टाउन, बैनोली और कमेड़ा फीडर और 12 को जल जीवन मिशन के कांडा-मैखुरा पंपिग लाइन और गौचर नगर में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग सब स्टेशन के अवर अभियंता मुनीश कुमार ने बताया कि इस दौरान पेड़ों की लॉपिंग, जंफर, इन्सुलेटर, फ्यूज और विद्युत केबलों के जांच की जाएगी। खराब पाए जाने पर उन चीजों को बदला जाएगा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष दीपावली से पूर्व विद्युत लाइनों का सुधारीकरण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed