फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Power failure for two days, people upset

दो दिनों से बिजली गुल, लोग परेशान

Tue, 19 Oct 2021 06:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Power failure for two days, people upset
चमोली बाजार के समीप मठाणा में विद्युत लाइन के सुधारीकरण में जुटे विद्युत कर्मी। - फोटो : GOPESHWAR
दो दिनों से थराली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। लोगों के बिजली से संबंधित काम नहीं हो पा रहे हैं और मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में शाम के समय जंगली जानवरों के आने का डर बना है। लोग लालटेन और लकड़ी जलाकर रात बिता रहे हैं। ग्राम पंचायत की तरफ से रास्तों में जो सोलर लाइटें भी लगाई थीं वे मौसम खराब होने के कारण चार्ज नहीं होने से बंद पड़ी हैं। ग्रामीण विनोद कुमार, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, बुद्धिबल्लभ और हेमा देवी आदि ने जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं दो दिन से देवाल में भी बिजली आपूर्ति ठप है। गैरसैंण क्षेत्र में भी मंगलवार को दिनभर बिजली गुल रही। जबकि अल्मोड़ा क्षेत्र से भी गैरसैंण के लिए होने वाली बिजली सप्लाई बाधित रही। ऊर्जा निगम के एसडीओ अतुल कुुमार ने बताया कि नारायणबगण-सिमली के बीच बिजली की लाइन टूटने से सप्लाई बंद है। सड़क बंद होने व तेज बारिश के कारण लाइन मरम्म्त का काम शुरू नहीं हो पाया है। मौसम खुलते ही लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

गोपेश्वर में 17 और घाट में 18 घंटे बाद सुचारु हुई बिजली
गोपेश्वर/घाट/जोशीमठ। भारी बारिश के कारण सोमवार रात को गोपेश्वर, जोशीमठ और घाट क्षेत्र में बिजली गुल हो गई थी। करीब 17 घंटे बाद गोपेश्वर क्षेत्र और 18 घंटे बाद घाट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन जोशीमठ क्षेत्र में मंगलवार को भी आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 10 बजे श्रीनगर-कर्णप्रयाग के बीच 66 केवी बिजली लाइन में खराबी आने से गोपेश्वर, जोशीमठ और घाट क्षेत्र में बिजली गुल रही। मूसलाधार बारिश के बीच बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे गोपेश्वर क्षेत्र और करीब साढ़े चार बजे घाट क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। ऊर्जा निगम के कर्मचारी जोशीमठ क्षेत्र की बिजली लाइन ठीक करने में जुटे हैं। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल करने की बात कही जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed