{"_id":"6808eab4d621df42f407a50b","slug":"potholes-not-filled-on-narasimha-mandir-road-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-111990-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नृसिंह मंदिर मार्ग पर नहीं भरे गए गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नृसिंह मंदिर मार्ग पर नहीं भरे गए गड्ढे
Wed, 23 Apr 2025 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 23 Apr 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू होने में चंद दिन शेष हैं। मगर अभी तक नृसिंह मंदिर मार्ग पर गड्ढों को भरने का काम शुरू नहीं हो पाया है।
बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान ज्योतिर्मठ में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए वन वे सिस्टम किया जाता है। इसके तहत बदरीनाथ जाने वाले वाहनों को मारवाड़ी चौक से नृसिंह मंदिर मार्ग से होते हुए भेजा जाता है और आने वाले वाहनों को नगर के मुख्य बाजार से होकर भेजा जाता है। चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे लेकिन अभी तक लोनिवि ने नृसिंह मंदिर बाईपास पर गड्ढों को भरने और सड़क ठीक करने का काम शुरू नहीं किया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन ध्यानी ने बताया कि सड़क के गड्ढों को भरने और डामरीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। यात्रा से पहले इसे पूरा कर दिया जाएगा। संवाद