फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Population expanded and facilities shrunk

Chamoli News: आबादी का दायरा बढ़ा और सुविधाएं सिमटी गईं

Wed, 08 Jan 2025 11:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 08 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Population expanded and facilities shrunk

विज्ञापन
नगर पालिका के सुभाषनगर सिमली वार्ड में कूड़े की बनी है समस्या, रास्तों की नहीं होती सफाई




संवाद न्यूज एजेंसी



कर्णप्रयाग। नगर पालिका का सुभाषनगर सिमली वार्ड सबसे बड़ा वार्ड है। सुभाषनगर, सांकरी तल्ली, जखेड़, पाडली सहित वर्ष 2018 में हुए परिसीमन के बाद इसमें सिमली, मज्याड़ी, राड़खी गांव भी शामिल हुए जिससे इस वार्ड का दायरा नैनीताल हाईवे के आसपास करीब सात किमी में फैल गया। मगर सबसे अधिक समस्याएं भी इसी वार्ड में हैं। डेढ़ हजार से अधिक मतदाताओं वाले इस वार्ड में सफाई की सबसे अधिक दिक्कत है। लोगों का कहना है है बीते दस सालों में सुभाषनगर और सांकरी में सबसे अधिक बसागत हुई लेकिन निर्माण का कोई प्लान न होने से सुविधाएं सिमटती गईं। पौराणिक रास्ते अतिक्रमण के कारण बंद हो गए। रास्तों पर सफाई नियमित नहीं होती। सुभाषनगर में जहां देखो कूड़ा बिखरा रहता है। सिमली में जल निकास, नालियों, रास्तों की दिक्कत के साथ ही शौचालय की सुविधा भी नहीं है।

बोले लोग

- वार्ड में सबसे बड़ी दिक्कत रास्तों, नालियों और सफाई की है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठान योजना भी वार्ड में लागू नहीं हो पाई है जिससे सड़कों और रास्तों पर कूड़ा बिखरा रहता है। - रविंद्र वैष्णव।
विज्ञापन


- जल निकासी सही नहीं होने से नालियों और नालों का पानी आबादी की ओर होता है। एप्रोच रोड भी जगह-जगह बदहाल पड़ी है। बरसात में यहां लोग आवागमन नहीं कर पाते। वहीं बंदरों के कारण वार्ड के लोग परेशान हैं। - मनोज कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन




- सिमली क्षेत्र पांच साल से नगर पालिका में है लेकिन सही प्रतिनिधित्व नहीं होने के कारण सिमली में विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। यहां बीती बरसात में नालों का मलबा और पानी कई घरों में घुस गया। न तो नालों की सुरक्षा के लिए काम हुए न ही जल निकास का प्रबंध। यहां तक सिमली में शौचालय का निर्माण तक नहीं हो पाया। - वीरेंद्र सिंह लडोला
------------------------------------------------------------------------------------------------------------



फोटो-

रुद्रनाथ ट्रेक का करें सुधारीकरण, गंगोेलगांव में खुलें सार्वजनिक शौचालय के ताले



नगर पालिका गोपेश्वर का वार्ड एक

नगर पालिका गोपेश्वर वार्ड एक के मतदाताओं ने समस्याओं के समाधान की जताई उम्मीद



संवाद न्यूज एजेंसी



गोपेश्वर। चमोली जनपद की सबसे बड़ी नगर पालिका गोपेश्वर के वार्ड एक सगर-गंगोलगांव में समस्याओं का अंबार है। मतदाताओं को नए अध्यक्ष से समस्याओं के समाधान की उम्मीद है। मतदाताओं ने चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण, रुद्रनाथ ट्रेक के सुधारीकरण और गंगोलगांव में बंद पड़े सार्वजनिक शौचालयों को खोले जाने की उम्मीद जताई।

क्या कहते हैं मतदाता---



- सगर गांव चतुर्थ केदार रुद्रनाथ का प्रवेश द्वार है। यहां पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को सार्वजनिक शौचालय और पेयजल की सुविधा मिलनी चाहिए। रुद्रनाथ प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण के साथ ही ट्रेक के सुधारीकरण की जरूरत है। - ज्योति नेगी, गोपेश्वर।



----



वार्ड में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है। नालियों की सफाई नहीं होती है। गांव तक पहुंच मार्ग की स्थिति भी ठीक नहीं है। इसके सुधारीकरण की जरूरत है। - लज्जू राणा, गोपेश्वर।




----------



गंगोलगांव में हाईटेक सुलभ शौचालय का निर्माण होना चाहिए। यहां वर्षभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है लेकिन उन्हें पेयजल और शौचालय की सुविधा नहीं मिल पाती है। जिससे उन्हें परेशानी होती है। गंगोलगांव और सगर को सीवर लाइन से जोड़ा जाए। - वसु राणा।



----------



सगर-गंगोलगांव वार्ड में सीवर लाइन की सुविधा होनी चाहिए। यह क्षेत्र पर्यटक स्थल है। यहां पर्यटकों के लिए जगह-जगह पर व्यू प्वाइंट बनाए जाने चाहिए। गंगोलगांव से लेकर सगर गांव तक सड़क किनारे नाली निर्माण कार्य के साथ ही पथ प्रकाश की व्यवस्था की जानी चाहिए। क्षेत्र में प्रसिद्ध सकलेश्वर मंदिर तक रेलिंगयुक्त पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाना चाहिए। - भूपेंद्र सिंह रावत।



गोपेश्वर नगर पालिका वार्ड एक सगर-गंगोलगांव का परिचय-



वार्ड- सगर-गंगोलगांव, मतदान केंद्र-राप्रवि सगर, कुल मतदाता-931, महिला-456 और पुरुष-475
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed