फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   poorv sainikon ne palaayan par jataee chinta

पूर्व सैनिकों ने पलायन पर जताई चिंता

Sun, 30 Jan 2022 06:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
poorv sainikon ne palaayan par jataee chinta
16वीं गढ़वाल राइफल्स के भूतपूर्व सैनिक संगठन के चुनाव में नियुक्त हुए पदाधिकारी। - फोटो : GOPESHWAR
16वीं गढ़वाल राइफल्स के भूतपूर्व सैनिकों ने रविवार को मिलन समारोह मनाया। इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों ने नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर ऑडनेरी कैप्टन महावीर सिंह को अध्यक्ष, सूबेदार गबर सिंह को उपाध्यक्ष, सूबेदार राजेंद्र प्रसाद को कोषाध्यक्ष और नायक कमलेंद्र को सचिव पद पर नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिकों ने आगामी एक मार्च को होने वाले 16वीं गढ़वाल राइफल्स के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष ऑडनेरी कैप्टन महावीर सिंह ने पहाड़ के गांवों से लगातार हो रहे पलायन पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि साल दर साल गांवों से पलायन हो रहा है, लेकिन हमें अपने भूतपूर्व सैनिकों पर गर्व है कि वे आज भी अपनी थाती-माटी से जुड़े हुए हैं। आज अधिकांश भूतपूर्व सैनिक अपने गांवों में ही हैं, उन्होंने पलायन नहीं किया है, यह हमारे लिए गौरव की बात है। समारोह में श्रीनगर, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद के भूतपूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर कैप्टन राजमोहन, रघुवीर, ओम प्रकाश, देव सिंह, भरत सिंह, लाखन सिंह, बलवीर सिंह, कुंवर सिंह, रणजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed