{"_id":"6138bcd48ebc3e219247d4f5","slug":"police-stopped-aap-workers-going-to-badrinath-gopeshwar-news-drn389760972","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ जा रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ धाम कूच के दौरान पांडुकेश्वर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।
- फोटो : GOPESHWAR
Link Copied
चारधाम यात्रा शुरू कराने की मांग को लेकर बदरीनाथ जा रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पांडुकेश्वर में रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस उन्हें गोविंदघाट थाने ले आई। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कप्रवाण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बदरीनाथ कूच किया। दोपहर करीब एक बजे कार्यकर्ता पांडुकेश्वर पहुंचे, जहां पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग लगा रखी थी। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान उनकी पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। विरोध बढ़ता देख पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को गोविंदघाट थाने ले आई। कुछ देर बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान विनोद कप्रवाण ने कहा कि स्थानीय लोगों को भी बदरीनाथ नहीं जाने दिया जा रहा है। यात्रा का मामला हाईकोर्ट में सरकार की लापरवाही से लटका हुआ है। उन्होंने यात्रा शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान आप कार्यकर्ता भगवती प्रसाद मैंदोली, अनूप पंवार, अनुज चौहान, कुलदीप नेगी, सूरज गड़िया, देवेश राणा, मनोज, अशोक शाह, अनुराग सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।