फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Police Border Fair begins with Pauna Dance

पौणा नृत्य के साथ पुलिस बॉर्डर मेला शुरू

Sat, 09 Oct 2021 06:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Police Border Fair begins with Pauna Dance
चमोली से लगे सीमा क्षेत्र मलारी में दो दिवसीय मेले में पौणा नृत्य करतीं भोटिया जनजाति की महिलाएं? - फोटो : GOPESHWAR
चमोली जिले के सीमांत गांव मलारी में दो दिवसीय उत्तराखंड पुलिस बॉर्डर विकास मेले का पौणा नृत्य के साथ रंगारंग शुभारंभ हुआ। शनिवार को पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने दीप प्रज्जवलित कर मेले का शुभारंभ किया। मेले में महिलाओं, युवाओं और स्कूली बच्चों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की ओर से भारत-तिब्बत सीमा के सीमांत गांव मलारी में दो दिवसीय उत्तराखंड पुलिस बॉर्डर विकास मेले का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि सीमांत जिले में पुलिस की गतिविधियां बढ़ाने और सीमांत क्षेत्र के लोगों से सीधे जुड़ने के लिए इस मेले का आयोजन किया गया है। पहले दिन स्थानीय संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सीमांत क्षेत्र के पारंपरिक पौणा नृत्य से की गई, जिसमें मलारी की महिला मंगल दल एवं युवक मंगल दल की महिलाओं व युवाओं ने प्रस्तुति दी। इसके बाद झुमैलो नृत्य का आयोजन किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज तपोवन की छात्राओं ने शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में आईटीबीपी सुनील जोशीमठ, युवा कल्याण विभाग के अलावा स्वयं सहायता समूहों ने भी स्टॉल लगाए हैं। एसपी यशवंत चौहान ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर सामान के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ नंद बल्लभ शर्मा, ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, प्रधान संगठन के जिला महामंत्री पुष्कर सिंह, महेंद्र सिंह रावत, अशोक नेगी, मंगल सिंह राणा, सतेंद्र सिंह राणा, एसके शर्मा, ओम प्रकाश डोभाल और जेपी सकलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed