{"_id":"619a47c5048676419a31db83","slug":"police-arrested-the-accused-of-theft-karnpryag-news-drn3966608113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना पुलिस ने कर्णप्रयाग में तीन और गोपेश्वर में एक चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोपी बिहार निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने 5000 रुपये और चोरी का सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को कर्णप्रयाग कोर्ट में पेश करने के बाद मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुरसाड़ी जेल भेज दिया है। चोरी का खुलासा करने पर एसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
कर्णप्रयाग थानाध्यक्ष राकेश गुसाईं ने बताया कि सात नवंबर की रात को कर्णप्रयाग में मुख्य बाजार के पास कालोनी में चोरों ने किराए पर रहने वाले लखपत सगोई और नरेंद्र कंडवाल के मकानों के ताले तोड़कर नकदी और जेवर चुरा लिए थे। साथ ही अगस्त माह में सुभाषगर (कर्णप्रयाग) में चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। इसके अलावा थाना गोपेश्वर में जल निगम कालोनी एवं उद्यान कालोनी में भी चोरी की घटना के संबंध में थाना गोपेश्वर में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी, सर्विलांस और मुखबिर की मदद से आरोपी संजय तिवारी (45) निवासी नत्थनपुरा, पोस्ट-भरतपुरा, थाना जीबी नगर, जिला शिवान (बिहार) को कोतवाली कर्णप्रयाग के पंचपुलिया से गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।