{"_id":"6464fc1e96c48e54ba02ab66","slug":"players-will-be-selected-at-district-level-on-19th-and-20th-gopeshwar-news-c-5-1-drn1031-158435-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: 19 व 20 को होगा जिला स्तर पर खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: 19 व 20 को होगा जिला स्तर पर खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की ओर से जनजाति ओपन आयु वर्ग की महिला व पुरुषों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसके लेकर चमोली में जिला स्तर पर चयन प्रक्रिया 19 और 20 मई को होगी।
खेल विभाग की ओर से सुबह 10 बजे खेल मैदान गोपेश्वर में आर्चरी, एथलेटिक्स, फुटबाॅल, हॉकी, खो-खो, वॉलीबाल, कबड्डी और योगासन के लिए ट्रायल किए जाएंगे। इसके लिए आयु सीमा निर्धारित नहीं है। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तर की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। राज्य स्तरीय आर्चरी और एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए देहरादून, फुटबाॅल, हॉकी, खो-खो के लिए हल्द्वानी, वॉलीबाल के लिए रुद्रपुर और कबड्डी व योगासन के लिए रोशनाबाद हरिद्वार में चयन प्रक्रिया 22 और 23 मई को होगी। इच्छुक जनजाति के महिला व पुरुष प्रमाणपत्रों के साथ निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे खेल मैदान गोपेश्वर में उपस्थित हों। राज्य स्तर पर चयन होने के बाद खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेगा। खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह चौधरी ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस के समन्वय से भुवनेश्वर (ओडिसा) 09 जून से 12 जून तक जनजाति ओपन आयु वर्ग के महिला व पुरुषों के लिए राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तर पर जनजाति के पारंपरिक खेल मुर्गा झपट का भी आयोजन किया जाना है।