{"_id":"618bb5aa9d53110df85ed9dd","slug":"players-showed-stamina-in-khel-mahakumbh-gopeshwar-news-drn3956633198","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खंडस्तरीय खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में वालीबाल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत और भाजपा के रुद्रप्रयाग व चमोली के विभाग संयोजक मनोज भंडारी ने खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया।
खेलों में अंडर 14 बालक व बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आदित्य पुरोहित- आरुषी ने प्रथम, प्रवेश भट्ट-प्रियंका ने द्वितीय और विशाल-गरिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालक-बालिका वर्ग की 700 मीटर दौड़ में मयंक भंडारी-साक्षी ने प्रथम, लक्ष्मण व हिमानी ने द्वितीय तथा अनूप-दीपा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 21 आयु वर्ग की सौ मीटर दौड़ में राहुल व प्रीति ने प्रथम, प्रकाश व संजना ने द्वितीय और मोहित व प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में बालक-बालिका वर्ग में अमन व अंजली प्रथम, प्रकाश व प्रतिभा द्वितीय व अभिषेक व प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ के दोनों वर्गों में रोहित-ईशा, दिगंबर-कृष्णा व प्रियांशु-सपना तथा 3000 मीटर दौड़ में आदित्य-निकिता, कृष्णा-गार्गी तथा प्रियांशु-मीनाक्षी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।