फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Plaques of names of flowers planted in the valley

घाटी में लगाई फूलों के नामों की तख्तियां

Sun, 17 Jul 2022 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Plaques of names of flowers planted in the valley
फूलों की घाटी में फूलों के आगे लगाई नाम लिखी तख्तियां। - फोटो : GOPESHWAR
फूलों की घाटी आने वाले पर्यटक अक्सर यहां खिलने वाले फूलों के नाम से परिचित नहीं हो पाते हैं। गाइड साथ न हो तो यह दिक्कत और बढ़ जाती है। मगर अब यहां आने वाले पर्यटकों को अधिकांश फूलों के नाम और उनके खिलने के समय के बारे में आसानी से जानकारी मिल रही है। एक एडवेंचर कंपनी ने फूलों के पास उनके नाम की तख्तियां लगाई हैं, जिससे फूलों के बारे में आसानी से जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन

फूलों की घाटी में 300 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। अब यहां पर एक एडवेंचर कंपनी ने 50 से अधिक प्रजाति के फूलों पर उनके नाम और खिलने के समय की तख्तियां लगाई हैं। नंदा देवी नेशनल पार्क के डीएफओ नंदा बल्लभ शर्मा ने बताया कि विभाग से अनुमति लेकर कोई भी कंपनी घाटी में फूलों की पहचान के लिए तख्तियां लगा सकती है। जैसे ही फूलों की प्रजाति का समय समाप्त होगा विभाग इन तख्तियों को निकाल लेगा।
विज्ञापन

एडवेंचर एसोसिएशन ने जताई आपत्ति
जोशीमठ। एडवेंचर एसोसिएशन जोशीमठ ने फूलों की घाटी में ऐसी तख्तियों को लगाने पर आपत्ति जताई। एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक पंवार का कहना है कि यहां पर लगाई गई तख्तियों में प्लास्टिक मिला हुआ है, जिससे यहां की जैव विविधता को खतरा हो सकता है। इसलिए यहां पर शुद्ध जैविक तख्तियां लगनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed