फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   pipe line has broken

सड़क सुधारीकरण से पेयजल लाइन टूटी

Wed, 13 May 2015 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Wed, 13 May 2015 04:34 PM IST
विज्ञापन

ब्लॉक के ग्राम पंचायत नाकोट में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। ऐसे में ग्रामीणों को एक से डेढ़ किमी की दूरी तय पर प्राकृतिक स्रोतों से पीने का पानी लाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


नाकोट के प्रधान जगदीश लाल, नवीन कुमार, देवेंद्र खंडूड़ी और सुशील डिमरी आदि ने बताया कि ग्वाड़ गदेरे के स्रोत से जल संस्थान की ओर से ग्राम पंचायत नाकोट के दियोड़ी, रेखाल, विरईधार, सुपागड़, नाकोट मल्ला तथा तल्ला गांवों के लिए पेयजल आपूर्ति होती है।
विज्ञापन


एडीबी विभाग की ओर से धारडुंगरी-मैखुरा मार्ग के सुधारीकरण में लगी जेसीबी मशीनों से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में इन गांवों में तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा यदि शीघ्र पेयजल लाइन सही नहीं की गई तो वे मार्ग निर्माण का कार्य रोक देंगे। जल संस्थान के जेई जेएस बिष्ट ने बताया कि कार्यदायी विभाग एडीबी के अधिकारियों से पेयजल लाइन को व्यवस्थित करने के लिए कह दिया है। शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed