फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pilgrim fell into a gorge from a horse on the Rudranath trail; rescued in the morning.

Chamoli News: रुद्रनाथ मार्ग पर घोड़े से खाई में गिरा यात्री, सुबह किया रेस्क्यू

Sun, 27 Sep 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 27 Sep 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Pilgrim fell into a gorge from a horse on the Rudranath trail; rescued in the morning.
फोटो
विज्ञापन

रातभर खाई में पड़ा रहा चेन्नई का यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर शनिवार देर रात घोड़े से गिरकर चेन्नई का एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। यात्री रातभर खाई में पड़ा रहा। रविवार सुबह सूचना मिलने पर वन विभाग, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद उसे खाई से निकालकर जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया।
चेन्नई निवासी अशोक (36) पुत्र श्रीकांत अपने साथियों के साथ रुद्रनाथ की यात्रा पर आए थे। शनिवार देर रात वह घोड़े से लौट रहे थे। रात करीब दो से ढाई बजे के बीच पुंग खर्क में अंधेरा होने के कारण घोड़ा फिसल गया और अशोक गहरी खाई में जा गिरे। हादसे वाली जगह पर झाड़ियां और पत्थर कम होने से उन्हें अपेक्षाकृत कम चोटें आईं लेकिन वह उठने में असमर्थ थे। साथियों ने उन्हें खाई से निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह से हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में ठंड भी बढ़ गई थी। ऐसे में साथियों और स्थानीय लोगों ने खाई में ही तिरपाल और कंबल पहुंचाकर उन्हें सुरक्षित रखा। रविवार सुबह सूचना मिलने पर बीट अधिकारी चंद्रमोहन रावत और राजेंद्र रावत सहित वन कर्मी, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद अशोक को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद चारपाई के सहारे सड़क तक पहुंचाकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इंसेट
रात में यात्रा करने से हुआ हादसा
वन विभाग के अधिकारियों ने घोड़ा संचालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि यात्रियों ने रात में ही नीचे जाने की जिद की थी। अंधेरा होने के कारण घोड़ा फिसल गया। हादसे वाली जगह पर रास्ता चौड़ा होने के बावजूद अंधेरे में दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed