{"_id":"6a96caa6b372b3383b02d683","slug":"pharmacist-worked-while-wearing-a-black-armband-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-120632-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: फार्मासिस्ट ने बांह पर कालीपट्टी बांधकर किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: फार्मासिस्ट ने बांह पर कालीपट्टी बांधकर किया काम
Tue, 01 Sep 2026 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
पदोन्नत वेतनमान सहित पांच सूत्री मांगें शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/पोखरी। पदोन्नत वेतनमान और फार्मेसी रेगुलेशन एक्ट-2016 लागू करने सहित पांच सूत्री मांगों के लिए डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने मंगलवार से आंदोलन शुरू कर दिया। उन्होंने विरोध में बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और कार्यालयों में काम किया।
फार्मासिस्टों की प्रमुख मांगों में 10 वर्ष की सेवा पूरी करने पर पदोन्नति वेतनमान का लाभ देने, राज्य में फार्मेसी रेगुलेशन एक्ट-2016 लागू करने, चारधाम यात्रा ड्यूटी के लंबित भुगतान का जल्द निस्तारण करने, ओडिशा और असम की तर्ज पर स्वतंत्र रूप से दवा लिखने का अधिकार देने तथा उपकेंद्रों पर समाप्त किए गए 391 फार्मासिस्टों के पदों को पुनर्जीवित करने की मांग शामिल है। संगठन के जिला महामंत्री लखपत सिंह नेगी ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिलेभर के फार्मासिस्टों ने मंगलवार को बांह पर काला फीता बांधकर काम किया और विरोध जताया। उन्होंने कहा कि यदि शासन ने मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन चरणबद्ध तरीके से और तेज करेंगे।