फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Personality and character building should be the aim of education

व्यक्तित्व व चरित्र निर्माण हो शिक्षा का उद्देश्य

Sat, 02 Nov 2019 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Personality and character building should be the aim of education
श्रीदेव सुमन विवि के दूसरा दीक्षांत समारोह गोपेश्वर परिसर में आयोजित हुआ। समारोह में कुलाधिपति/राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 44 मेधावियों को गोल्ड और 42 को सिल्वर मेडल पहनाया। साथ ही पद्मविभूषित चंडी प्रसाद भट्ट, लोक संस्कृति के क्षेत्र में पदमश्री बसंती बिष्ट और कृषि उत्थान व सामूहिकता के विकास के लिए महेंद्र सिंह कुंवर को डीलिट की मानद उपाधि से नवाजा गया।
विज्ञापन

समारोह का राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने शुभारंभ किया। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ उपाधि प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, यह एक व्यक्ति के व्यक्तित्व व चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण की आवश्यक कड़ी है। राज्यपाल ने राज्य के पलायन और जल संरक्षण पर विशेष जोर देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के प्रत्येक विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह अब से प्रतिवर्ष आयोजित किए जाएंगे। समारोह संबंधित विवि के परिसरों में ही आयोजित होंगे। राज्य सरकार ग्रीन कैंपस-क्लीन कैंपस, क्लीन गंगा, फीट इंडिया अभियान, पुस्तक दान अभियान संचालित करने जा रही है। राज्यपाल की इच्छा पर राज्य के सभी 500 डिग्री कॉलेज और 32 विवि की ओर से एक-एक गांव को गोद लिया जाएगा। उन गांवों में साक्षरता, स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति डा. यूएस रावत ने विवि की आख्या प्रस्तुत की। समारोह के दूसरे सत्र में पुरातन छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक महेंद्र भट्ट, विधायक मुन्नी देवी शाह, पूर्व प्रमुख वन संरक्षक डा. आरबीएस रावत, कुलसचिव सुधीर बुडाकोटी, उप कुलसचिव दिनेश चंद्र, परीक्षा नियंत्रक रमेश सिंह चौहान, स्मृति खंडूड़ी, डा. हेमंत बिष्ट, बीएल आर्य, प्राचार्य डा. आरके गुप्ता, पीटीए अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट आदि मौजूद थे।
पहाड़ी टोपी और खादी गाउन पहना
गोपेश्वर। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत की पहल पर दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति बेबी रानी मौर्य सहित सभी मंचासीन अतिथियों ने पहाड़ी टोपी और खादी गाउन पहना। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रावत ने कहा कि वर्ष 2017 में हमने अभियान चलाकर दीक्षांत समारोह की ड्रेस बदली थी। आज केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय और पीएमओ ने देश के समस्त विवि के कुलपतियों को पत्र लिखकर उत्तराखंड में शुरू हुए दीक्षांत समारोह के ड्रेस कोड को लागू करने के लिए कहा है।
किसने क्या कहा
शिक्षा के क्षेत्र में आज श्रीदेव सुमन विवि आगे बढ़ रहा है। विवि स्तर पर नए-नए व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू हो रहे हैं। युवा वर्ग भौतिकवाद की चकाचौंध के पीछे भागने के बजाय अपनी थाती-माटी और लोक संस्कृति को अपनाएं। विवि ने दीक्षांत समारोह में चोला बदलकर मेकाले शिक्षा पद्धति को दूर करने का काम किया है।
-तीरथ सिंह रावत, गढ़वाल सांसद
वर्तमान में प्राकृतिक संसाधनों का क्षरण हो रहा है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो रही है। ग्लेशियर और हिमालय में साल दर साल गिरावट आ रही है। विवि से अपेक्षा है कि हिमालय की त्रासदी पर भी शोध कार्य किए जाएं।
चंडी प्रसाद भट्ट, मानद उपाधि से सम्मानित
विवि स्तर पर संस्कृति के उत्थान पर भी जोर दिया जा रहा है, जो कि पर्वतीय क्षेत्र के लिए शुभ संकेत है। सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में प्राथमिक शिक्षा में प्राचीन जागर और गढ़वाली बोली-भाषा को भी स्थान दिया जाए। युवाओं को परंपरागत कृषि की ओर मोड़ा जाए।
पदमश्री बसंती बिष्ट, मानद उपाधि से सम्मानित
उत्तराखंड का विकास सामूहिकता से ही हो सकता है। राज्य के सीमांत जिलों में कृषि को बढ़ावा देने की जरूरत है। महिलाएं कृषि की रीढ है। महिलाओं के पीठ का बोझ कम करने के लिए भी ठोस योजनाएं बनाई जानी चाहिए। युवा वर्ग कृषि को नया आयाम दे सकते हैं।
महेंद्र सिंह कुंवर, मानद उपाधि से सम्मानित
पौणा नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र
गोपेश्वर। कुलाधिपति/राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का स्वागत भोटिया जनजाति की महिलाओं और पुरुषों ने भव्य रूप से किया। महिलाओं ने गेट से लेकर समारोह स्थल तक पौणा नृत्य प्रस्तुत किया।
राज्यपाल ने परिसर का किया लोकार्पण
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर परिसर का लोकार्पण किया। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार की ओर से 20 करोड़ गोपेश्वर परिसर के विकास के लिए दिए गए हैं।
इन छात्रों को मिले गोल्ड मेडल
नूपुर ढौडियाल, सहराज बानो, एकता सैनी, विन्नी पनवर, किरन कुमारी, तरन्नुम, आकांक्षा सिंह, काजल अरोड़ा, नंद मैवाड़, शिवानी शर्मा, शांता कुमार, दीपशिखा सेमवाल, कौमल शर्मा, धर्मानंद चौधरी, रवीना कुंवर, नीलाक्षी चौहान, मनीष भंडारी, हिमानी वर्मा, नवनीश भारद्वाज, शीतल सिंह, एसएस पाला, दीपिका द्विवेदी, प्रवीन प्रसाद, नेहा रानी, वर्षा धीमान, भावना सिंह, रश्मि बेनीवाल, चरण सिंह, राजेश कुमार, मानसी, रोशनी बिष्ट, विकास कुमार, आशीष चौधरी, योगेश कुमार, देवराम, जस्मिन, श्रेया वशिष्ठ, रुपिन, नीलम पाल, वंदना, रूपा देवी, भावना शर्मा, रविंद्र कुमार, सूरज सिंह व सिप्रा महाजन।
इनको मिला सिल्वर मेडल
नेहा, आंचल पुंडीर, महिमा, जेबा अंसारी, सोहन लाल, हीना, कोमल, अपूर्वा श्रेष्ठ, गीतांजलि, शिवानी भंडारी, केजुम, हिमानी शर्मा, हेनरी सिंगोरा, अभिषेक गुप्ता, निधि ध्यानी, शिपरा यादव, बिकास खत्री, तरुण वर्मा, वर्षा रानी, अलीशा अग्रवाल, पपरी बानिक, अमित कुमार, अंजलि, संदीप, प्रदीप कुमार, शुभदीप वर्मा, दिनेश कुमार, दिव्या जोशी, कविता, सोनिया, सुमित, मोनू प्रताप, जस्मिन, सचिन शर्मा, विक्रांत कुमार, साक्षी देवी, पिंकी, रफीक मलिक, संदीप सिंह, उर्वशी शर्मा, सोनम भंडारी व रुबिया मुस्ताक।
महाविद्यालयों में सेमेस्टर सिस्टम समाप्त
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि छात्र-छात्राओं की मांग पर सरकारी महाविद्यालयों में सेमेस्टर सिस्टम समाप्त कर दिया गया है। अगले साल से महाविद्यालयों में पूर्व की भांति परीक्षाएं संपन्न होंगी। विश्व विद्यालयों में सेमेस्टर सिस्टम जारी रहेगा।

श्रीदेव सुमन विवि के दीक्षांत समारोह में ये पुरातन छात्र हुए सम्मानित--
श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. यूएस रावत, पूर्व मुख्य वन संरक्षक डा. आरवीएस रावत, नौसेना के वाइस एडरिल (से.नि.) डा. ओपीएस राणा, वैज्ञानिक बीके भट्ट, प्रभारी सचिव विनोद रतूड़ी और डीन प्रबंधन विभाग दून विवि प्रो. एचसी पुरोहित को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed