{"_id":"5e7779f28ebc3e75d725bf2f","slug":"people-were-lurking-in-homes-in-the-district-gopeshwar-news-drn339981692","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यू का दिखा व्यापक असर, दिनभर बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कर्फ्यू का दिखा व्यापक असर, दिनभर बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
फोटोयुक्त--
चमोली जिले में घरों में दुबके रहे लोग
जनता कर्फ्यू का दिखा व्यापक असर, दिनभर बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
अमर उजाला ब्यूरो
गोपेश्वर। कोरोना वायरस को लेकर घोषित जनता कर्फ्यू पूरी तरह से सफल रहा। लोग दिनभर अपने घरों में ही दुबके रहे। गोपेश्वर में भीड़भाड़ वाले मंदिर मार्ग, पोस्ट ऑफिस रोड, कलक्ट्रेट रोड व इंदिरा मार्केट में भी सन्नाटा पसरा रहा। सिर्फ पुलिस के जवान ही नगर में गश्त करते दिखे। जोशीमठ, पोखरी, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, चमोली और घाट बाजार में भी बंद का व्यापक असर देखने को मिला। बंद के दौरान नगर पालिका, नगर पंचायत और जल संस्थान के कर्मियों ने कीटनाशक और पानी का छिड़काव किया। वहीं, एसडीआरएफ की टीम ने जिला अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर मॉकड्रिल की। इस दौरान एंबुलेंस से कोरोना वायरस के मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया और उपचार किया गया। मुख्य विकास अधिकारी हंसा दत्त पांडे और सीएमओ डा. केके सिंह ने जिला अस्पताल और आइसोलेशन वार्ड का जायजा लिया। उन्होंने सभी लोगों से सतर्क रहने का आह्वान भी किया।