फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People protested to build helipad in Ravigram

रविग्राम में हेलीपैड बनाने का लोगों ने किया विरोध

Sat, 20 Mar 2021 11:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
People protested to build helipad in Ravigram
नगर पालिका जोशीमठ के रविग्राम वार्ड में हेलीपैड बनाने का लोगों ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस और वर्तमान भाजपा सरकार ने यहां पर स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अब सरकार यहां हेलीपैड बनाने जा रही है। लोगों ने इस संबंध में बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट को ज्ञापन भेजा। कहा कि शासन से रविग्राम में हेलीपैड बनाने का आदेश जारी हुआ है, जिसका सभी लोग विरोध करते हैं। हेलीपैड बनने से यहां खेल गतिविधियां नहीं हो पाएंगी। जोशीमठ में इससे बेहतर स्टेडियम नहीं है। कहा कि हेलीपैड को किसी दूसरी जगह पर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार अपना निर्णय वापस नहीं लेती तो आंदोलन किया जाएगा। किसी भी स्थिति में यहां हेलीपैड नहीं बनने देंगे। ज्ञापन देने वालों में सभासद समीर डिमरी, गौरव नंबूरी, आरती उनियाल, अंशुल भुजवाण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed