{"_id":"5741d3f94f1c1b1d166909a8","slug":"people-protest-against-compeny","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना प्रभावितों ने की पावर हाउस में तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना प्रभावितों ने की पावर हाउस में तालाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Sun, 22 May 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
चमोली में बनाला जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरना देते ग्रामीण।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाट क्षेत्र के परियोजना प्रभावितों और जनप्रतिनिधियों ने नंदाकिनी नदी पर निर्मित बनाला जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रभावितों ने परियोजना (हिम उर्जा कंपनी) कंपनी पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए विद्युत उत्पादन शुरू न होने देने का एलान किया है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह दस बजे उत्तराखंड क्रांति दल की जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में स्थानीय प्रभावितों और जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य गुड्डू राम और उक्रांद के कार्यकारी अध्यक्ष अब्बल सिंह भंडारी ने कहा कि परियोजना कार्य पूर्ण हुए एक दशक हो गया है, लेकिन अभी तक भी कंपनी की ओर से प्रभावित ग्रामीणों का मुआवजा तक नहीं दिया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घाट ब्लॉक क्षेत्र के लिए खेल मैदान, परियोजना नहर निर्माण में हुए भूस्खलन का ट्रीटमेंट, छूटे ग्रामीणों को शीघ्र मुआवजा दिए जाने सहित विभिन्न मांग उठाई है।
विज्ञापन
इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य माल दत्त पुरोहित, उमा दत्त पुरोहित, कमला देवी, संतोषी देवी, सर्वेश्वर पुरोहित, केशवानंद सती, लक्षम सिंह, भुवनेश्वर आदि मौजूद थे।