फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People of Annagoli village carrying water from a kilometer away

एक किमी दूर से पानी ढो रहे अन्नागोली गांव के लोग

Sat, 19 Feb 2022 05:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 05:56 PM IST
विज्ञापन
People of Annagoli village carrying water from a kilometer away
बर्तनों के साथ पानी के लिए जाती चमोली के अन्नागोली गांव की महिलाएं। - फोटो : GOPESHWAR
दशोली ब्लॉक के अन्नागोली गांव के 13 परिवार पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीण एक किमी दूर अपर चमोली से पीने के पानी की व्यवस्था करते हैं। इन परिवारों को हर घर नल, हर घर जल योजना से भी लाभान्वित नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या से जिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया, लेकिन उन्हें पानी मिल जाने के आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन

नगर पालिका गोपेश्वर के अंतर्गत चमोली बाजार में भी पेयजल की किल्लत बनी हुई है। चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को भी पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है। यही समीप ही अन्नागोली गांव में भी ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। कमला देवी ने बताया कि वे पीने के पानी के लिए करीब एक किलोमीटर दूर जाकर हैंडपंप और स्रोत से पेयजल की आपूर्ति करते हैं। उन्हें सरकार की हर घर नल-हर घर जल योजना का लाभ भी नहीं मिल पाया है। गर्मियों में यह समस्या और भी बढ़ जाती है। कहा कि इस संबंध में जल निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अभी भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। इधर, जल निगम के ईई वीके जैन ने बताया कि अन्नागोली गांव को भी पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। अवर अभियंता को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी गांव से लेकर तोक तक को पेयजल से वंचित नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed