फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People living in homes, shops open for a while

घरों में रहे लोग, कुछ देर के लिए ही खुलीं दुकानें

Mon, 23 Mar 2020 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
People living in homes, shops open for a while
कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार की ओर से लॉकडाउन की घोषणा के बाद सोमवार को कर्णप्रयाग में बाजार बंद रहा। लोग कम संख्या में घरों से बाहर निकले। हालांकि राशन, दवाओं सहित अन्य जरूरी वस्तुओं की दुकानें कुछ देर के लिए खुली रही। इस दौरान नगर में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। नगर पालिका ने कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया और लोगों को कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताए।
विज्ञापन

सोमवार को भी अधिकतर लोग घरों में कैद रहे। सुबह 10.30 बजे के बाद राशन, दूध व सब्जी लेने के लिए कम संख्या में ही लोग बाजार आए। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर नगर में वाहनों की आवाजाही ठप रही। गली मोहल्लों से लेकर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सिमली, कालेश्वर, लंगासू, गौचर, आदिबदरी आदि कस्बों में लोग घरों से बाहर नहीं निकले। व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट ने व्यापारियों से जनता को उचित मूल्यों पर ही राशन देने और जनता से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

देवाल। देवाल में दूसरे दिन सभी बाजार बंद रहे और सन्नाटा छाया रहा। लोहाजंग, नंदकेशरी, मुंदोली, वांण, ल्वाणी, बोरागाड़ और सवाड़ आदि सभी छोटे-बड़े बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। प्रमुख दर्शन दानू ने सीएमओ से देवाल बाजार सहित बाजारों में छिड़काव कर सैनिटाइजर की व्यवस्था करने की मांग की। व्यापार संघ अध्यक्ष केडी मिश्रा ने व्यापारियों से 31 मार्च तक अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवा के प्रतिष्ठानों को इससे अलग रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौचर व आदिबदरी में दुकानें रहीं बंद
गौचर/आदिबदरी। सोमवार को गौचर में लोग जरूरी वस्तुओं की खरीदारी के लिए परेशान रहे। जनता की परेशानी को देखते हुए व्यापार संघ ने 24 मार्च (मंगलवार) से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक राशन, सब्जी, दूध की दुकानें खुली रखने का निर्णय लिया है। व्यापार संघ ने उपभोक्ताओं के लिए सामान की होम डिलीवरी सुविधा की पहल भी की है। व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने होम डिलीवरी सेवा का लाभ उठाने की अपील की। वहीं आदिबदरी में भी दुकानें बंद रही लेकिन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed