फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People left their houses when the water in Gadera increased

गदेरे में पानी बढ़ने पर लोगों ने छोड़ दिए घर

Sun, 29 Aug 2021 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
People left their houses when the water in Gadera increased
रविवार सुबह हुई तेज बारिश से गुलाबकोटी गांव के पास बह रहा गदेरा उफान पर आ गया। अचानक गदेरे में पानी बढ़ता देख ग्रामीण घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए। गदेरे में पानी कम होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और घरों को लौटे।
विज्ञापन

रविवार सुबह हुई तेज बारिश सेे गुलाबकोटी गांव के लोगों में दहशत फैल गई। गांव के पास बहने वाले गदेरे में अचानक इतना पानी बढ़ गया। लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए इतने में कुछ घरों में पानी घुस गया और एक गोशाला को भी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर तहसील की टीम ने गांव में जाकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीण प्रदीप सुंद्रियाल ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक हुई भारी बारिश से लोग दहशत में रहे। गदेरे में आए भारी मलबे से बदरीनाथ हाईवे भी बंद हो गया। तहसीलदार प्रदीप नेगी ने बताया कि टीम ने गांव में जाकर स्थिति का जायजा लिया। किसी तरह के जान मान का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बदरीनाथ हाईवे खोलने के लिए जेसीबी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed